This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Tuesday, 7 July 2020

रोमांच का अड्डा है हिमाचल प्रदेश! अपनी सुंदरता और बर्फ के लिए मशहूर हिमाचल में आप एडवेंचर का भरपूर मजा ले सकते हैं।

रोमांच का अड्डा है हिमाचल प्रदेश! अपनी सुंदरता और बर्फ के लिए मशहूर हिमाचल में आप एडवेंचर का भरपूर मजा ले सकते हैं।

पहाड़ की सुंदरता हर किसी को पसंद होती है। उस पहाड़ के बीच अठखेलियाँ खाती बहती नदी का अंदाज निराला होता है। वो मैदानों में बहनी वाली नदियों की तरह सहज और सामान्य नहीं होती है। जब नदी का वेग पहाड़ों से टकराता है तो वो एक अलग ही रोमांच होता है। किसी को उस नदी के किनारे बैठना पसंद है तो कोई उस नदी के बीच अठखेलियाँ खाना चाहता है। इसलिए पहाड़ों के बीच बहुत कुछ एडवेंचर करने को है। इसमें हाइकिंग, पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग नौजवानों के बीच बहुत लोकप्रिय है। पहाड़ों में सबसे ज्यादा जहाँ लोग जाते हैं वो जगह है, हिमाचल प्रदेश। अपनी सुंदरता और बर्फ के लिए मशहूर हिमाचल में आप एडवेंचर का भी मज़ ले सकते हैं।

गर्मियों में पसीने, चिलचिलाती धूप और सूखते गले से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। तब सब कहते हैं ये गर्मियाँ आती ही क्यों हैं? लेकिन गर्मियाँ आनी चाहिए ताकि हम पहाड़ों में कुछ एडवेंजर्स कर सकें। ये एक्टिीविटी करने में मज़ा भी आता और साहसी भी बनाता है। हिमाचल में बहुत सारी जगहें हैं जहाँ ये एडवेंजर्स होते है। इसलिए हम आपको बता रहे हैं हिमाचल की उन जगहों के बारे में जो अपने क्रेजी एडवेंजर के लिए जानी जाती हैं।

1. बीर बिलिंग- पैराग्लाइडिंग
ज़मीन से अचानक कुछ मिनटों के लिए हवा में उड़ना एक अलग ही अनुभव होता है। उस समय आप वैसा ही कुछ अनुभव करते हो जैसे उड़ते समय कोई पंछी, बस ऐसा ही कुछ है पैराग्लाइडिंग। आज के यंगस्टर्स इसके के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं और इसके लिए सही जगह है बीर-बिलिंग। बीर बिलिंग दुनिया की सबसे बेस्ट पैराग्लाइडिंग साइट में से एक है। बीर बिलिंग हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित है। कांगड़ा पूरी दुनिया में खूबसूरत चाय के बागानों के लिए फेमस है।
धौलाधार रेंज की पर्वत श्रृंखलाओं पर 2,290 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है बिलिंग। चारों तरफ ऊँचे-ऊँचे पहाड़ हैं और यहीं तिब्बती कॉलोनी के पास 1,400 मीटर की उँचाई पर स्थित है छोटा-सा गाँव बीर (बीड़)। बिलिंग से आप हवा में उड़ते हैं और लगभग 25-30 मिनट आसमां का रोमांच लेते हैं और फिर बीर के घास के मैदानों में नीचे उतरते हैं। अगर आप पैराग्लाइडिंग पहले कर चुके हैं तो आपका रोमांच चरम पर होगा। जो पहली बार करेगा उसके मन में डर रहेगा लेकिन यहाँ आपकी मदद के लिए प्रशिक्षक हैं, जो आपके साथ पैराग्लाइडिंग में रहते हैं जिससे आप डरें भी कम और अच्छी तरह से एंजॉय भी कर सकें। अगर आप पैराग्लाइडिंग करने की सोच रहे हैं तो हिमाचल में इससे अच्छी जगह दूसरी नहीं होगी। बीर बिलिंग से सबसे निकट दो कस्बे हैं एक बैजनाथ जो 14 कि.मी. दूर है और पालमपुर जो 29 कि.मी. की दूरी पर है।


जाने के लिए सही समयः मॉनसून से पहले,अप्रैल से मई में और सितंबर से अक्टूबर।


2. कुल्लू-मनाली- रिवर राफ्टिंग और बहुत कुछ
अगर आप सच में घुमक्कड़ हैं तो आप चाहेंगे कि आपका हर दिन चुनौती से भरा हो। अगर आपको चुनौतियों से जूझना पसंद है तो आपको कुल्लू-मनाली चले आना चाहिए। यहाँ ब्यास नदी के सफेद पानी में रिवर राफ्टिंग का रोमांच, रस्सियों पर नदी पार करने का रिस्क, उसके बाद हनुमान टिब्बा के पास हेली स्कीइंग के लिए खतरनाक पहाड़ और घाटियों के बीच ट्रेकिंग। ये सारे अनुभव आपको कुल्लू-मनाली में मिल जाएँगे। आपको यहाँ समझ में आएगा कि चुनौती क्या होती हैं और उनको पार कैसे किया जाता है?

वैसे तो कुल्लू-मनाली हिमाचल की इतनी खूबसूरत जगह है कि आप यहाँ घूमना ज्यादा पसंद करेंगे। इसकी खूबसूरती को निहारने साल भर सैलानी आते ही रहते हैं। जिनको पता नहीं उनको बता दूँ कि कुल्लू-मनाली एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग जगहों के नाम है। दोनो ही जगह बहुत खूबसूरत है यहाँ ब्यास नदी की कलकल है, बर्फ से ढंके पहाड़ हैं और चारों तरफ फैली हरी घास है। यहीं पर ही अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स (एबीवीआईएम) का मुख्यालय है। जो देश का सबसे बड़ा टेनिंग सेंटर है। पर्वतारोही, टैकर, स्कीइंग और कई अन्य एंडवेंचर के लिए यहाँ रजिस्टेशन कराते हैं। कुल्लू में आएँ तो इन सभी एडवेंचर गतिविधियों का हिस्सा जरूर बनें।

जाने के लिए सही समयः आप यहाँ पूरे साल में कभी भी आ सकते हैं। गर्मियों के अंत में अप्रैल से जून, मॉनसून में जुलाई से सितंबर और सर्दियों में नवंबर से फरवरी तक।


3. लाहौल स्पीति- ट्रेकिंग

 
जांस्कर की पहाड़ियों, किन्नौर और तिब्बती पठार से घिरा हुआ है हिमाचल प्रदेश का लाहौल स्पीति। लाहौल स्पीति का इलाका बीहड़ इलाके, सर्द मौसम, नदियों और खूबसूरत झीलों के लिए जाना जाता है। दुनिया में शायद ही ऐसी कोई जगह हो जहाँ इतनी खूबसूरती के बीच ट्रेकिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी रोमांचक गतविधियाँ होती हों। इन सबको करने की गुंजाइश देता है , लाहौल स्पीति। इसके अलावा लाहौल स्पीति ट्रेकर्स के लिए भी बहुत फेमस है। जो ट्रेकिंग की शुरूआत करना चाहते हैं या कम ऊँचाई वाले ट्रेक करना चाहते हैं, लाहौल स्पीति में छोटे-छोटे ऐसे कई ट्रेक हैं।

ट्रैवलर्स के लिए सबसे ज्यादा पार किया जाने वाला रूट भी लाहौल से गुज़रता है, जो मनाली से जांस्कर तक का है। रास्ते में रूकने के लिए कई गाँवों में कैंप भी लगाये गए हैं। पास में ही नदी है, जो यहाँ रिवर राफ्टिंग के लिए बहुत फेमस है। जंगलों के बीच से गुज़रने वाली नदी में रिवर राफ्टिंग करके आप खुश हो जाएँगे। नदी के बहाव जैसे-जैसे तेज होगा, आपका उत्साह भी बढ़ता जाएगा। इसके अलावा माउंटेन साइकिलिंग, जीप सफारी भी कर सकते हैं। आपको यहाँ साइट पर मदद के लिए कई गाइड और इंस्ट्रक्टर से मिल जाएँगे जिनकी आप चाहें तो मदद ले सकते हैं। आप बिना मदद के भी एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं।

जाने के लिए सही समयः लाहौल स्पीति जाने के लिए सबसे सही समय है, जून से अक्टूबर।



4. सांगला घाटी- ट्रेकिंग
फेमस और जानी-पहचानी जगह पर तो सभी जाते हैं लेकिन घुमक्कड़ नई जगहों पर जाना पसंद करते हैं। ऐसे ही घुमक्कड़ और सैलानियों के लिए जन्नत है सांगला घाटी। सांगला, हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में है, जो तिब्बती बाॅर्डर से सिर्फ 30 कि.मी.दूर है। हिमाचल की सबसे अद्भुत घाटियों में से एक है सांगला घाटी। इस घाटी में बसपा नदी बहती है जिसके आसपास हरे-भरे फूल हैं, जो आप पर आकर्षण की छाप छोड़ जाते हैं।

जो लोग खतरनाक पहाड़ों पर ट्रैक करने की चाहत रखते हैं उनके लिए सांगली घाटी सही विकल्प है। इसके अलावा यहाँ के जंगलों में घूम सकते हैं, कैंपिंग कर सकते हैं और आसपास के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं। रोमांच की चाहत रखने वालों के लिए यहाँ के सबसे बढ़िया ट्रेक पर आप चल सकते हैं। उन ट्रैक में संगा, कमरु, रक्छम, चितकुल ट्रेक, किन्नौर-कैलाश ट्रेक, डोरिया, झुपिका, हर की दून ट्रेक शामिल हैं। इन कठिन और ऊबड़-खाबड़ ट्रेक के अलावा आप आसान ट्रैक भी चुन सकते हैं, जहाँ आप प्रकृति की सैर कर सकें।

जाने के लिए सही समयः मॉनसून से पहले अप्रैल से जुलाई और बाद में सितंबर से नवंबर।


5. महाराणा प्रताप सागर- कनोइंग, कांगडा़

 पोंग डैम के लिए फेमस महाराणा प्रताप सागर हिमाचल के कांगड़ा जिले में ब्यास नदी पर स्थित है। 2 कि.मी. लंबा ये डैम भारत का सबसे उँचा अर्थफिल बांध है। देश-विदेश से यहाँ टूरिस्ट आते हैं और पानी में अलग-अलग प्रकार की गतिविधयाँ करते हैं। हाल ही में यहाँ वाॅटर स्पोर्टस सेंटर की स्थापना की गई, जिसमें जिसमें कैनोइंग, नाव चलाना, स्विमिंग, के संबंध पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। यहाँ आप तीन स्तरीय पाठ्यक्रमों के लिए खुद को पंजीकृत भी करा सकते हैं, सामान्य, मध्यवर्ती और सबसे बढ़िया। यहाँ कोई भी आसानी से इन एडवेंचर्स और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद ले सकता है। इसके अलावा यहाँ आप बर्ड वॉचिंग के लिए भी कुछ समय निकाल सकते हैं, जो रोमांचक तो नहीं लेकिन थोड़ा सुकून ज़ुरूर देता है। यहाँ आप उन दुर्लभ पक्षियों को देख जो दुनिया में कम ही पाए जाते हैं। यहाँ से सबसे पास प्रमुख शहर है पठानकोट, जो यहाँ से 65 कि.मी. दूर है और धर्मशाला 112 कि.मी. दूर है।


जाने के लिए सही समयः वैसे तो आप यहाँ कभी भी आ सकते हैं लेकिन सबसे अच्छा समय है नवंबर से मार्च।


 इन एडवेंजर के बीच आप बहुत कुछ देख पाते हैं, नदी का बहता प्रवाह, शांत और स्थिर पहाड़ और हमारा चंचल मन। तो आप कब निकल रहे हैं अपने अगले रोमांच पर?





हम आपको भारत 😍 की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं हमारे पेज से जुड़ें ओर अपने मित्रों को भी जोड़ें कुदरत की खूबसूरती को निहारे😍☺️
🙏🌹

शुभ शगुन टूरिज़म
9873628683
Share:

भारत के सबसे खूबसूरत शहर जहाँ कम से कम एक बार तो जाना ही चाहिए! तो चलिए एक लिस्ट बनाते हैं

भारत के सबसे खूबसूरत शहर जहाँ कम से कम एक बार तो जाना ही चाहिए! तो चलिए एक लिस्ट बनाते हैं 

वैसे तो पूरा भारत ही खूबसूरती की खदान है; कहीं उँचे पहाड़ों से घिरे गाँव तो कहीं समुद्र की लहरों को ताकते शहर, हर तरह का नज़ारा है यहाँ। मैं तो आपको भारत के हर कोने को घूम कर जानने और समझने की सलाह दूंगा, लेकिन ये करना शायद थोड़ा मुश्किल हो सकता है। तो चलिए एक लिस्ट बनाते हैं भारत के उन सबसे खूबसूरत शहरों की जहाँ कम से कम एक बार तो जाना ही चाहिए!

1. गुलमर्ग

'धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है' कश्मीर के बारे में कही गई ये बात आपको गुलमर्ग में सच होती दिखाई देती है।

गुलमर्ग जाने का सही वक्त: अक्टूबर से फरवरी


2. उदयपुर
झीलों के शहर के नाम से मशहूर ये जगह राजसी ठाठ-बाट और प्राकृतिक खूबसूरती का संगम है। यहाँ की खातिरदारी के बीच आप भी किसी राजा-महाराजा की तरह ही महसूस करेंगे।

उदयपुर जाने का सही समय: जुलाई से सितंबर


3. गैंगटॉक
उत्तर पूर्वी भारत कैनवस पर उतारी किसी पेंटिंग की तरह है और ये पेंटिंग गैंगटॉक में मानो जी उठती है। दुनिया के तीसरी सबसे उँची चोटी कंचनचंगा का दिलकश नज़ारा यहीं से मिलता है।


गैंगटॉक जाने का सही समय:अक्टूबर से फरवरी


4. मैसूर

  
मैसूर पैलेस की खूबसूरती और विशालताको देखकर आपको अपने होश संभालने पड़ सकते हैं। आखिर यू ही इसे महलों का शहर नहीं कहा जाता!

मैसूर जाने का सही समय:अक्टूबर से मार्च


5. दिल्ली 

मुग़लों की विरासत समेटे, दिल्ली में इतनी नायाब एतिहासिक इमारतें हैं कि आप गिनने भर से ही थक जाएँगे। लाल किले से लेकर, जामा मस्जिद और कुतुब मिनार तो पूरी दुनिया में मशहूर हैं।


दिल्ली जाने का सही समय: नवंबर से फरवरी


6. चंडीगढ़

'सिटी ब्यूटिफुल' यानी खूबसूरत शहर के नाम से मशहूर चंडीगढ़ की शांति, साफ हवा और सड़के देखकर आपका दिल भी चंड़गढ़ से आशिकी कर लेगा।

चंडीगढ़ जाने का सही समय: अगस्त से नवंबर


7. पॉन्डिचेरी

अगर फ्रांस बिना जाए फ्रांसिसी वास्तुकला का आनंद लेना है तो पॉन्डिचेरी की टिकट बुक करा लो। यहाँ के बीच भी विदेशी बीच से कम नहीं हैं।

पॉन्डिचेरी जाने का सही समय: अक्टूबर से फरवरी


8. शिमला

बर्फ की सूर्ख चादर ओढ़े इस शहर को अगर आपने नहीं देखा, तो समझिए आपकी घुमक्कड़ी अधूरी ही रह गई। सिर्फ पहाड़ और मॉल रोड ही नहीं, यहाँ बनी ब्रिटिश इमारतें भी आपका दिल जीत लेंगी।


शिमला जाने का सही समय: मार्च से जून


9. मुन्नार

मुन्नार को दक्षिण भारत का कश्मीर कहा जाता है। यहाँ के दिलकश नज़ारे की एक झलक देखते ही आप इस शहर को दिए नाम को बिल्कुल सटीक मान लेंगे।

मुन्नार जाने का सही समय: दिसंबर से फरवरी


10. अंडमान

भारत में ही रहकर अगर मालदीव की सैर करनी है तो अंडमान है ना। साफ नीला समुद्र, सफेद रेत वाले तट और रोमांच के लिए बहुत कुछ, यहाँ जाना तो बनता है!

अंडमान जाने का सही समय: अप्रैल से जून


11. आगरा

पूरी दुनिया को प्यार की मिसाल देता ताज महल वो इमारत है जिसे असल ज़िंदगी में देखने के लिए हर कोई आगरा आने को बेताब रहता है। हो भी क्यों ना, ये दुनिया के 7 अजूबो में से एक जो है।

आगरा जाने का सही समय: अगस्त से अक्टूबर



हम आपको भारत 😍 की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं हमारे पेज से जुड़ें ओर अपने मित्रों को भी जोड़ें कुदरत की खूबसूरती को निहारे😍☺️
🙏🌹

शुभ शगुन टूरिज़म
9873628683
Share:

Monday, 6 July 2020

अगर छुट्टीयां पलान की हैं तो भारत की इन 8 जगहों के बारे में जान लो!

अगर छुट्टीयां पलान की हैं तो भारत की इन 8 जगहों के बारे में जान लो!

मुसाफिर अंजाने रास्तों पर चलने और नई जगहों को खोजने में कभी नहीं घबराते | घूमना-फिरना कुछ ऐसे बेहतरीन पाठ पढ़ा देता है जिसके दम पर ये कहीं भी यूँ घुल जाते हैं जैसे चाय में चीनी! हर याद एक कहानी बन जाती है जो मुसाफिरों की ज़िंदगी की किताब में जुड़कर इसे और दिलचस्प कहानी बना देती है |
मगर इससे पहले कि आप अपने आप को एक मन्झा हुए मुसाफिर का अवार्ड खुद ही दे दें, ये बताएं कि क्या आपने इन जगहों का सफर किया है?


1. जम्मू कश्मीर में बंजारों सा जीवन
झरने, चरागाह, पहाड़ और पहाड़ों से निकलती नदियाँ | कश्मीर इतना खूबसूरत है कि बयान करने के लिए लफ्ज़ नहीं जुड़ते | भारत के उत्तर में स्थित इस राज्य में आप यहाँ की हरी-भरी वादियों में खो जाएँगे | सर्दियों के मौसम में राज्य की राजधानी जम्मू में आप वैष्णो देवी माँ के दरबार में जाते श्रद्धालुओं को देखेंगे तो लद्दाख में नज़र आएगा हज़ारों रंग बदलता आसामान| जम्मू कश्मीर जाकर ही आप जान सकेंगे कि आखिर क्यों इसे धरती पर स्वर्ग कहा जाता है।


2. उत्तराखंड की पहाड़ियों में बैकपैकिंग
कहते हैं जितना जानोगे, उतना लगेगा कि तुम कितना कम जानते हो | वैसे तो उत्तराखंड को हिमाचल का छोटा भाई माना जाता है , मगर इसका ये मतलब नहीं कि ये किसी भी रूप में हिमाचल से पीछे है | उत्तराखंड में मस्ती करने के लिए आपको खुलकर घूमना होगा| यहाँ आपको रोमांचक खेल भी मिलेंगे तो शांत हिल स्टेशन भी | ऋषिकेश में राफ्टिंग, जिम कॉर्बिट में बाघ दर्शन, औली में स्कीइंग, दुनिया के सबसे ऊँचे शिव मंदिर तुंगनाथ की चढ़ाई आदि आपको रोमांच का एक अलग एहसास करवाएँगे |


3. जब पर्वत पुकारे तो निकल जाइए- हिमाचल 
प्रदेश


ये राज्य इतना सुंदर है कि आपको पहली नज़र में ही प्यार हो जाएगा | वैसे तो बहुत से मुसाफिर हिमाचल जाते हैं, मगर आज भी हिमाचल के कई हिस्से ऐसे हैं जो लोगों की पहुँच से दूर हैं | यहाँ के पहाड़ी गाँव सभ्यता की एक नई तस्वीर पेश करते हैं और नीले आसमान में तैरते बादल रूई के टुकड़ों जैसे लगते हैं | बहुत से सैलानी और नवविवाहित जोड़े हिमाचल घूमने जाते हैं मगर यहाँ के अनछुए हिस्सों तक नहीं पहुँच पाते | ज़िंदगी में एक बार तो अकेले हिमाचल ज़रूर घूमिए |


4. लक्षद्वीप के साफ समंदर में गोताखोरी

ये उन लोगों के लिए है जिन्हें पानी के अंदर मज़ा आता है | लक्षद्वीप समूह भारत के दक्षिण-पश्चिम में बसा हुआ है | अगर आपको समुद्रतट और वाटर स्पोर्ट्स पसंद हैं तो लक्षद्वीप से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती | एक द्वीप से दूसरे द्वीप घूमते हुए यहाँ जलीय जंतुओं की कई प्रजातियाँ देखी जा सकती है |


 5. हिन्दुस्तान का दिल देखो - मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतों के अलावा भी बहुत कुछ है | यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और वन्य जीवन आपको हैरान कर देंगे | यहाँ के रिज़र्व और अभयारण्य देखने ले लिए एक बढ़िया सा रिज़ोर्ट बुक करवाए, सुकून से रहते हुए जंगलों में सफारी के लिए जाएँ |


6. शांति का प्रतीक- अरुणाचल प्रदेश
भारत की विविध संस्कृतियों में उत्तर-पूर्वी राज्यों की बात ना की जाए तो जमेगा नहीं | और अगर बात करें अरुणाचल प्रदेश की, तो ये समझना ज़रूरी है कि इस राज्य की संस्कृति अनुभव करने दुनिया भर से लोग आते हैं |अरुणाचल में घूमते हुए आप समय का हिसाब रखना भूल जाएँगे क्योंकि इस जगह को ऊपरवाले ने कुदरती खूबसूरती से नवाज़ा है |



7. राजस्थान में राजसी शान-ओ-शौकत का एहसास
आज भी लोग इस राज्य में राजसी कहानियाँ बड़ी दिलचस्पी से सुनाते हैं | राजस्थान में वास्तुकला के नायाब नमूने हैं जिन्हे देख कर आपको राजाओं की शान-ओ-शौकत का अंदाज़ा लगेगा | रंगीन पगड़ियों और रेत के सुनहरे टीलों का संगम बड़ा ग़ज़ब लगता है | राजस्थान जैसे विशाल राज्य में हों और राजसी ठाठ-बाट से मौज ना करें, ऐसा नहीं हो सकता |


8. कुछ दिन तो गुज़ारिये गुजरात में, कच्छ के रण में

अगर भारत में ज़्यादा नहीं घूमें है तो ये जगह आपके होश उड़ा देगी | कच्छ के रेगिस्तान में दूर-दूर तक फैला सफेद नमक चाँदनी रात में जन्नत का एहसास दिलाता है | इसे दुनिया का सबसे बड़ा नमक का रेगिस्तान भी माना जाता है | मानने की बात करें तो भारत में बर्ड वाचिंग के लिए सबसे बढ़िया जगह भी इसे ही माना जाता है | नवंबर से फ़रवरी के महीनों में जाएँगे तो बहुत से अनोखे पक्षी देख पाएँगे |
भारत यूँ तो एक देश है मगर यहाँ बैकपैकिंग करते हुए किसी महाद्वीप में घूमने जैसा महसूस होता है | तो अच्छे से घूमिये और नई चीज़ें अनुभव कीजिए, क्योंकि ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा |





हम आपको भारत 😍 की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं हमारे पेज से जुड़ें ओर अपने मित्रों को भी जोड़ें कुदरत की खूबसूरती को निहारे😍☺️
🙏🌹

शुभ शगुन टूरिज़म
9873628683
Share:

Labels

About me


Contact us :-

शुभ शगुन टूरिज़म

Pawan Kashyap
whatsapp no. +91 9873628683

Labels

Blogger templates